Big breaking :-आज रात्रि एयर अटैक की सूचना प्राप्त होने पर जनपद में निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आज रात्रि एयर अटैक की सूचना प्राप्त होने पर जनपद में निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई

 

देहरादून :- आज रात्रि एयर अटैक की सूचना प्राप्त होने पर जनपद में निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई। सूचना मिलते ही जनपद के शहरी क्षेत्रों में ब्लैक आउट लागू किया गया। शहर के चार स्थानों घंटाघर, डील रायपुर, आराघर तथा आईएसबीटी क्षेत्र में बमबारी की सूचना प्राप्त हुई।

 

आपदा कन्ट्रोलरूम में रात्रि 10ः05 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम से एयर अटैक की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र सक्रिय कर दिया गया तथा इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

 

जिलास्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी स्थापित कर दूरसंचार, मोबाइल, वायरलेस एवं हॉटलाइन माध्यमों से सत्त संपर्क बनाए रखा गया। सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कंट्रोलरूम में तैनात होकर स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को भी सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया।

 

आपदा कन्ट्रोलरूम में पुलिस कन्ट्रोलरूम से एयर अटैक की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र सक्रिय कर दिया गया तथा इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि 10ः05 बजे से 10ः35 बजे तक पूर्ण ब्लैक आउट सुनिश्चित किया गया। आईएसबीटी में रात्रि 10ः34 पर बम धमाका होने से भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें 04 मृतक हैं 06 गंभीर घायल हुए और 05 सामान्य घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु दून चिकित्सालय भेजा गया। बमबारी के दौरान दुश्मन द्वारा बम गिराए गए आराघर पर गिरे 10ः36 बजे आराघर में बम गिरने की सूचना प्राप्त हुई बम फटा नही है तत्काल एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल (ईओडी) टीम द्वारा खोज कर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अर्द्धसैनिक बलों, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
घंटाघर क्षेत्र में बमबारी के कारण निकटवर्ती बस्ती की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है तथा विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, जिसकी बहाली हेतु संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही जारी है। डील रायपुर एवं आराघर क्षेत्रों में बमबारी के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि या विशेष क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उक्त सभी स्थलों पर मॉक ड्रिल सकुशल सम्पन्न हुई।
सभी स्थलों पर सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर तैनात थे जिनमें घंटाघर में 52, आराघर में 52, आईएसबीटी में 36 तथा डील रायपुर में 12 वालिंटियर्स तैनात रहे।
भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है, ताकि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top