UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-अब हुआ खुलासा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के इस फैसले से नाराज हैं प्रीतम, इसलिए कर डाली लोकसभा चुनाव ना लड़ने की घोषणा सुनिए

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर प्रीतम सिंह ने आखिरकार खुलासा कर ही दिया की वो क्यों लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते जी हाँ प्रीतम सिंह ने घोषणा कर दी हैं कि वो 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वही जब प्रीतम सिंह से पूछा गया कि कारण क्या हैं तो उन्होंने साफ कहा कई कारण हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करण महारा पर बड़ा निशाना साधा हैं और कहा कि के   दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि 2019 के चुनाव में  जिन्होंने प्रत्याशी के रूप में उनका विरोध किया था  आज उन्हें संगठन ने जिम्मेदारी दी हुई है वो कमान संभाले हुए हैं उनके अनुसार ऐसी परिस्थिति में  मैं कैसे चुनाव लड़ सकता हूँ इसलिए मैंने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा हर एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा

 

वही प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि  राजनीति में व्यक्ति इस बात से नहीं घबराता की स्थिति मजबूत है या कमजोर प्रीतम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि हम चुनाव इसलिए भी लड़ते हैं कि भले ही हम चुनाव हारेंगे लेकर हमारे साथियों का मनोबल  ऊंचा रहे इसलिए भी हम चुनाव लड़ते हैं लेकिन जब परिस्थितियां बना दी गई हैं ऐसी परिस्थिति में है मैं अपने को चुनाव लड़ने में असमर्थ महसूस करता हूं

 

सूत्रों की माने तो  हाल में  प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने प्रदेश भर के  कई जिलों में जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिससे  प्रीतम सिंह खासे नाराज हैं  देहरादून जिले में उनके करीबी लालचंद शर्मा को महानगर अध्यक्ष से हटा दिया गया  पछवा दून क्षेत्र में भी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति बिना रायशुमारी के कर दी गई  सूत्रों की माने लोकसभा क्षेत्र में कई जिलों में  हुई तैनाती  से पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह असहज हैं

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top