Big breaking :-मयूर दीक्षित हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी की नई जिलाधिकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मयूर दीक्षित हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी की नई जिलाधिकारी

मयूर दीक्षित हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी की नई जिलाधिकारी

हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।

जमीन घोटाले के आरोप में निलंबित कर्मेंद्र सिंह की जगह शासन ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी बनाया है। मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल टिहरी की नई जिलाधिकारी होंगी

निलंबन की कार्रवाई के बाद कर्मेंद्र सिंह की जगह हरिद्वार जिले में नए जिलाधिकारी की तैनाती तय मानी जा रही थी। हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। हरिद्वार में मेला अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही सोनिका का नाम भी चर्चाओं में था। लेकिन शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।

उनकी जगह जिलाधिकारी बनाकर शासन में अपर सचिव पद पर तैनात नितिका खंडेलवाल को टिहरी का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वह निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का दायित्व भी देखेंगी। नितिका शासन में सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिक, निदेशक-यूसैक, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के प्रभार देख रही थीं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top