National news

Big breaking :-हिमाचल कांग्रेस का ये नेता बनने जा रहा हिमाचल का NEXT CM, जल्द होगी घोषणा

 

कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। उनके रविवार को शपथ ग्रहण करने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद की जाएगी।

 

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था, लेकिन शनिवार दोपहर तक ये साफ हो गया था कि प्रतिभा सिंह अब इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाने का भी फैसला किया है। डिप्टी सीएम की रेस में मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह का नाम आगे चल रहा है। सुक्खू के सीएम बनाने के फैसले के खिलाफ प्रतिभा सिंह के समर्थक भारी आक्रोश में हैं। वे हिमाचल में जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि शनिवार शाम को हो रही विधायक दल की बैठक हो रही है। इस पर सुक्खू के नाम पर मुहर लग सकती है और फिर इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिये सभी प्रमुख नेताओं के खेमों की तरफ से पुरजोर लामबंदी की जा रही थी। पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर आम सहमति बनाने का प्रयास कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भले ही चुनाव जीत गई हो, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में एक नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही थी। ऐसे में सूत्रों के जरिये खबर ये आ रही थी कि सीएम पद के दावेदारों में हो रही खींचतान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय दिया है।

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद से ही हिमाचल में सीएम की कुर्सी को लेकर मंथन शुरू हो गया था। राज्य के 40 कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार शाम को पार्टी के पारंपरिक एक लाइन के प्रस्ताव को पारित किया, जिसमें आलाकमान को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था। प्रियंका गांधी इन चुनावों के लिए रणनीति बनाने में भी वो शामिल थीं। कई नेताओं ने पार्टी की जीत और भाजपा की चुनाव मशीनरी को हराने में उनके नेतृत्व की सराहना भी की है। प्रचार की कमान संभालते हुए प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सफलता है। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थी, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना में अपनी रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे उठाए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top