UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ अमेरिकन डाक्‍टर को पसंद आई भारतीय संस्‍कृति, टिहरी के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी देखिए VIDEO

 

अमेरिकन डाक्‍टर को पसंद आई भारतीय संस्‍कृति, उत्‍तराखंड के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादीसंस्‍कृति इस कदर पसंद आई कि उसने उत्‍तराखंड के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों टिहरी के चंबा में 16 नवंबर को विवाह बंधन में बंधे। इसके बाद नवदंपती अमेरिका लौट गया।

 

अमेरिका की एक डाक्‍टर (American Doctor) भारतीय संस्‍कृति (Indian culture) से काफी प्रभावित हुई। उसने उत्‍तराखंड के एक युवक को अपना जीवनसाथी बना लिया। अमेरिकन युवती ने टिहरी जनपद के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए।उत्‍तराखंड के टिहरी जनपद के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी इन दिनों टिहरी में चर्चा का विषय बनी है।

 

 

विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है।इस दौरान उनके बेटे और अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात कही तो दोनों के घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से दोनों की शादी 16 नवंबर को हुई।

14 नवंबर को फ्रेंचस्का स्‍वजनों के साथ आई टिहरी
चंबा के पास आराकोट गांव निवासी अलेल सिंह रावत के बेटे विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी आराकोट में हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई। 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई , बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी।

 

16 नवंबर को धूमधाम से की शादी
16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। जब दोनों ने शादी की बात कही तो उन्होंने अनुमति दे दी। उनकी बहू फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी।

पांच साल से जानते एक दूसरे को
फ्रेंचस्‍का ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। इस दौरान उसे भारतीय संस्‍कृति बहुत पंसद आई। इसलिए उसने विकास को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए अमेरिका से आकर यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top