Big breaking :-देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO नरेश घायल, एक बदमाश ढेर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO नरेश घायल, एक बदमाश ढेर

देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर
देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी (SHO) नरेश राठौड़ गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

 

मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।
पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा किया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top