UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जमकर घूम रहें जौनसार बावर, प्रीतम सिंह भी लगातार साथ में

कालसी:-जौनसार बावर के अपने निजी प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री पहुँचे सिंगोर गाँव, फसलों और सांस्कृतिक विरासत की ली जानकारी
बताते चलें इन दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा ‘सांसद’ दिग्विजय सिंह सपरिवार जौनसार बावर के निजी प्रवास पर हैं

 

 

 

जिन्होंने कालसी के सिंगोर गाँव का भी दौरा किया जहाँ उन्होंने जौनसार बावर की सांस्कृतिक धरोहर रिती रिवाज की जानकारी ली साथ ही उन्होंने स्थानीय कृषि और फसलों की भी जानकारी ली इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत सम्मान किया।

 

 

 

वहीं दिग्विजय सिंह ने बागवानी का निरिक्षण करते हुए आड़ू खुमानी सेब पूलम के फल-पौधों के रोपण, रख-रखाव, उत्पादन व विपणन से सम्बंधित जानकारी किसानों से प्राप्त की। उन्होंने बताया की वह जौनसार बावर क्षेत्र की सुंदरता लोक संस्कृति से प्रभावित हुए हैं

 

 

 

उन्हें यहाँ पहुँच कर बहुत अच्छा लगा खासकर उन्होंने यहाँ के मौसम को आनंददायक बताया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top