*चार धाम यात्रा*
*सुगम एवं सुरक्षित यात्रा दून पुलिस की प्रार्थमिकता*
*कोतवाली विकासनगर*
*चार धाम यात्रा हेतु सज़ग व मुस्तैद देहरादून पुलिस*
*महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं की बस ख़राब होने पर ततपरता दिखाते हुए मैकैनिक की व्यवस्था कर अल्प समय में वाहन को कराया ठीक*
*वाहन स्वामी को दी हिदायत, यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाए नई बसें*
*यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं को सुरक्षित एव सुगम यात्रा का दिलाया भरोसा*
*दून पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं द्वारा की गई दून पुलिस की सराहना*

*एस एस पी दून द्वारा जनपद के सभी यात्रा मार्गों पर सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता हेतु नियुक्त किया गया है पर्याप्त सुरक्षा बल*
वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी चार धाम यात्रा मार्गों पर यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28/4/2026 को कटापत्थर में चारधाम ड्यूटी में नियुक्त कर्मी द्वारा थाना विकासनगर को सूचना दी कि चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र से आये यात्रियों की बस संख्या UK07PA 0482 जो कि हरिद्वार से बतौर बुकिंग लायी गयी थी कटापत्थर में खराब हो गयी है तथा बस में सवार यात्री परेशान हो रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय फोर्स के मौके पर पंहुचकर वाहन चालक से वाहन में आयी खराबी के बारे में जानकारी की गई। जानकारी करने पर विकासनगर से वाहन मेकेनिक को बुलाकर बस को तत्काल ठीक करवा गया तथा यात्रियों को सकुशल चारधाम हेतु रवाना किया गया। बस स्वामी को यात्रियों की सुविधा हेतु नया वाहन उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





