Big breaking :- होली मिलन कार्यक्रम में जमकर थिरके मंत्री गणेश, महिलाओं को किया सम्मानित - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :- होली मिलन कार्यक्रम में जमकर थिरके मंत्री गणेश, महिलाओं को किया सम्मानित

 

 

देहरादून, 05 मार्च । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून डाकरा स्थित बद्रीविशाल वैंडिग प्वाइंट में शहीद दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गई।

 

 


इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा प्रदेश में धामी सरकार इस ध्येय का साथ कार्य कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाए शीर्ष स्थान पर न हों। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए योजनाएं शुरू की गई है। मंत्री ने कहा कि चाहे दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश सरकार निरंतर सरकार महिला सशक्तीकरण और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा आज बेटियों के बचाने की आवश्यकता है बेटियों को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

 

 

*इन महिलाओं को किया गया सम्मानित।*

सीता देवी,मधुबाला गुप्ता, सुंदरी देवी थापा, राजकुमारी देवी, कु. दीक्षा सिंह, सीमा खन्ना, डॉ. बबीता सहोत्रा,कु. सोनाली थापा, निशा अशोक श्रेष्ठा, संगीता ओझा, कु. अंजलि नगरकोटी,कु. संजीवनी रावत, स्वाति, अनिता शर्मा, निशा,काजल, शिवानी गुरुंग आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महिला मोर्चा मंत्री कमली भट्ट, निर्मला जोशी, गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री प्रभा शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, उपाध्यक्ष बबिता, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top