Big breaking :-भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।

 

देहरादून  भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान श्री शिव प्रकाश ने सीएम के नेतृत्व हो रहे प्रदेश के विकास पर खुशी जताई। वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यवासियों के कल्याण को लेकर सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वहन की जानकारी दी। वहीं पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर उनके बीच विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। आगामी सितंबर माह में प्रस्तावित विधायकों एवं सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही निकट भविष्य में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर भी रणनीतिक मंथन हुआ। यह सुनिश्चित किया गया कि संगठन की संरचना और अधिक प्रभावशाली, अनुशासित एवं जमीनी स्तर से जुड़ी हो।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश में वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए द्वितीय चरण की रणनीति तथा भविष्य की दिशा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की गति को और तीव्र करने पर बल दिया गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top