Big breaking :-भाजपा ने की यात्रा नियमावली पालन और अफवाहों से बचने की अपील - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाजपा ने की यात्रा नियमावली पालन और अफवाहों से बचने की अपील

भाजपा ने की यात्रा नियमावली पालन और अफवाहों से बचने की अपील

यात्रा, आस्था और प्रदेश आर्थिकी की रीड, अफवाह फैलाने से बाज आये विरोधी: भट्ट

देहरादून 24 अप्रैल। भाजपा ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और मर्यादित संचालन को लेकर प्रदेश की जनता, राजनैतिक दलों और तीर्थयात्रियों से पूर्ण सहयोग की अपील की है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि यात्रा की पवित्रता बनाए रखना और नियमों का पालन करना हर श्रद्धालु का नैतिक कर्तव्य भी है। वहीं आम लोगों से भी यात्रा से जुड़ी परंपराओं, मान्यताओं और व्यवस्था को लेकर अफवाह एवं भ्रम से बचना चाहिए। वहीं स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था और राज्य आर्थिक रीढ़ की इस यात्रा को नुकसान पहुंचाने की कोई भी कोशिश, देवभूमि द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा कि कुछ वर्षों में शानदार और ऐतिहासिक यात्रा संपन्न होने का क्रम इस वर्ष और बेहतर होने जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार, मंदिर समिति और जिला प्रशासन द्वारा यात्रा की विस्तृत नियमावली तैयार और प्रयाप्त व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि वे इन नियमों का पूर्णतः पालन करें। ये सच है कि सफल यात्रा के बावजूद भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक एवं झूठी सूचनाओ की चुनौती पहले भी रही हैं। लिहाजा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रामक खबरों और अफवाहों से सभी को दूर रहना चाहिए। यदि कोई भी सूचना की पुष्टि करनी हो तो आधिकारिक स्रोतों से ही करें।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा विश्व के 125 करोड़ों करोड़ों हिंदुओं की सनातनी आस्था का केंद्र है। लिहाजा सभी लोगों को धार्मिक आस्था और विश्वास से संबंधित किसी भी सूचना को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि यात्रा के बारे में फैलाया जा रहा कोई भी असत्य न केवल धार्मिक परंपराओं को आघात पहुँचाता है, बल्कि देवभूमि की वैश्विक पहचान को भी धूमिल करता है।

उन्होंने चेताया कि यात्रा को लेकर प्रदेश की आर्थिकी पर किसी भी तरह के प्रहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। यात्रा के विरुद्ध किया गया दुष्प्रचार सीधे तौर पर हमारे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और युवाओं के रोजगार को प्रभावित करता है। लिहाजा सभी लोगों को राज्य और युवाओं के हित में न केवल झूठी, भ्रामक और दुष्प्रचार वाली सूचनाओं का विरोध करना चाहिए, साथ ही ऐसे लोगों से जुड़ी जानकारी शासन प्रशासन से सहयोग करना चाहिए।

भट्ट ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए राज्य के आर्थिक हितों को नुकसान पहुँचाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
लिहाजा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को नसीहत दी कि वे पवित्र धार्मिक यात्रा पर राजनीति करने से बचें। विपक्ष को नकारात्मकता फैलाने के बजाय यात्रा को सफल बनाने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य कारणों या अन्य आकस्मिक वजहों से होने वाली मृत्यु और दुर्घटनाओं पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। ऐसी घटनाओं को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए सभी समुचित उपाय करने का भरोसा दिलाया है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ कर रही है और इन घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं सुगम और सुरक्षित यात्रा का विश्वास दिलाते हुए कहा कि सरकार के पुख्ता इंतजामों, जनता के सक्रिय सहयोग और ईश्वर की असीम कृपा से इस वर्ष की चारधाम यात्रा अत्यंत सुगम, सफल और सुरक्षित होगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top