संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से की मुलाक़ात,नर्सिंग भर्ती में आ रही समस्याओं से कराया अवगत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से की मुलाक़ात,नर्सिंग भर्ती में आ रही समस्याओं से कराया अवगत

 

जौलीग्रांट: आज संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम जोगियाणा,जॉली ग्रांट में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी को नर्सिंग भर्ती में आ रही समस्याओं से अवगत कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी मंमगाई द्वारा बताया गया कि हमारे चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग अधिकारीयों के 1564 पदों पर परिणाम घोषित हुए पूरे 10 माह का समय हो गया है

 

 

 

किन्तु अभी तक पूर्ण रूप से नियुक्ती नहीं हो पाई है जिस कारण हमारी वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हो पा रही है वहीं दूसरी ओर चिकत्सा शिक्षा के 1455 पदों पर अभिलेख सत्यापन शुरू हो चूका है अभ्यर्थी असमंजस में है कि कहां जाएं, कुछ इस वजह और कुछ सुगम में आने के लिऐ भी कई लोगों ने दोबारा फार्म भर लिऐ है जिस से

 

 

 

जूनियर साथियों में भारी आक्रोश है संगठन ने मांग की कि किसी भी पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को एनओसी ना दी जाय, संगठन ने माननीय मंत्री जी से 44 पद समान्य पुरुष नर्सिंग अधिकारी के जो कि माननीय उच्च न्यायालय में लम्बित है उन पर भी शीघ्र कार्यवाही करते हुऐ परिणाम घोषित करने की मांग की गईं, जिस से बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार मिल सकें और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें माननीय मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया की मामला उनके संज्ञान में है और जल्द पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न होगी, आज ज्ञापन देने वालों में शीतल, मोनिका, आरती प्रियंका, निशा, प्रीति,शर्मिला, एकता, रेणु, रजनी, प्रवीन सिंह,महिपाल सिंह, प्रमोद,मनोज,मनमोहन
,पंकज आदि लोग उपस्थित रहे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top