Big breaking :-घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी

घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी

झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। लहुलुहान हालत में महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

देवप्रयाग नगर के समीपवर्ती तुंणगी गांव में घास लेने गई महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को सीएचसी बागी में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

 

शुक्रवार सुबह तुंणगी गांव निवासी जगदम्बा देवी (63) पत्नी स्व जीत सिंह पास के गदेरे में घास लेने गई थी। यहां झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर हाथ व पैर को बुरी तरह काटकर गहरे घाव कर दिए। लहुलुहान जगदंबा देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

 

ग्रामीणों द्वारा बेसुध महिला को सीएचसी पाली ले जाया गया।जहाँ महिला की स्थिति गंभीर देखते चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। तुंणगी गाँव वासियों ने रेंजर एम एस रावत को ज्ञापन देकर जंगली सुअरो से उन्हे सुरक्षा दिये जाने व गरीब महिला जगदम्बा देवी को उचित मुआवजा देने की मांग की ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top