UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-CM धामी ने ऐसा क्या किया जो धुर विरोधी भी बोलने लगे थैंक यू

CM धामी ने ऐसा क्या किया जो कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी बोले थैंक्यू, एक अनुरोध भी किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ऐसा काम किया है जिसकी कांग्रेस नेता ने तारीफ की है। विधायक भुवन कापड़ी ने सीएम से एक अनुरोध भी किया है। उन्होंने खटीमा में आई बाढ़ की जांच की मांग की।

 

 

 

विधानसभा में उपनेता सदन एवं विधायक भुवन कापड़ी ने कहा है कि खटीमा में आई दैवीय आपदा के बाद बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के तुरंत बाद खटीमा का दौरा करने और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन किट और दस करोड़ की आपदा राहत राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रशासन लगातार अहैतुक सहायता राशि के पांच-पांच हजार के चेक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा रहा है। सीएम के निर्देश पर दुकानदारों को हुए नुकसान का सर्वे भी हो रहा है। खटीमा के आपदा पीड़ितों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए वह सीएम का धन्यवाद करते हैं। वह देहरादून जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। वह भी अपनी विधायक निधि से खटीमा के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा करते हैं।

 

 

 

 

पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए खटीमा विधायक कापड़ी ने कहा कि क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि खटीमा में आई बाढ़ के कारण क्या रहे। इसकी जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह देहरादून जाकर मुख्यमंत्री धामी से मिलेंगे और यह सभी विषय उनके समक्ष रखते हुए जांच की मांग करेंगे। उन्होंने सभी पात्र लोगों को राशन किट और सहायता राशि समान रूप से बांटे जाने की मांग की।

 

 

 

कापड़ी ने कहा कि लोगों को घटिया राहत सामग्री सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कई परिवारों में चार-चार चेक लिए गए हैं। घटिया सामान किट में डालकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिलाधिकारी ने त्वरित एक्शन लिया, इसके लिए डीएम का भी धन्यवाद करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top