Big breaking :-बूढ़ाकेदार मार्केट में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की उमड़ गयी। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बूढ़ाकेदार मार्केट में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की उमड़ गयी।

टिहरी :-बूढ़ाकेदार मार्केट में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की उमड़ गयी। बता दें कि टिहरी में भिलंगना के बूढ़ाकेदार मार्केट में गुलदार का दहशत बना हुआ है। आज सुबह 7:00 बजे बाल गंगा नदी पुल के पास गुलदार को देखा गया था। बता दें कि दोपहर के 12 बजे तक भी गुलदार को वहीं देखा गया है।

 

जिसके चलते लोगों में डर का माहौल छाया हुआ हैगुलदार को ऐसे खुला घूमता देख कर कुछ लोग दहशत में है। और कुछ लोग पुल के ऊपर से गुलदार को देख रहे हैं। गुलदार को देखने के लिए सैंकड़ों लोगों ने पुल के ऊपर भीड़ लगा रखी है।गुलदार को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को सुबह 7 बजे ही दे दी गई थी। लेकिन अभी तक वन विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं कि गई।

 

 

वन विभाग कि रेस्क्यू टीम अभी तक उक्त स्थान पर भी नहीं पहुंचीं है। वन विभाग के इस लापरवाही के चलते कोई घटना भी घटित हो सकती हैऐसे में सवाल यह उठता है कि, क्या वन विभाग किसी घटनाक्रम के घटित होने का इंतजार कर रहे है? या जब तक किसी पे जानलेवा हमला नहीं होगा तब तक कोई रेस्क्यू टीम नहीं आएगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top