Big breaking :- नेशनल गेम्स में उत्तराखण्ड का पहला गोल्ड मेडल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- नेशनल गेम्स में उत्तराखण्ड का पहला गोल्ड मेडल

*उत्तराखण्ड का पहला गोल्ड मेडल आने की सभी को बधाई:- रेखा आर्या*

*देहरादून* :- आज खिलाड़ियों की शानदार जीत पर खेलमंत्री रेखा आर्या नें कहा कि वुशु की हमारी टीमों ने अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में ही आए हैं। उत्तराखंड के लिए 38 वें नेशनल गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मैं अकोम तापस को हार्दिक बधाई देती हूं।

 

 

साथ ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए विशम कश्यप को भी शुभकामनाएं। हमारी वुशु टीम को शानदार तैयारी कराने वाले कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी बधाई के पात्र हैं। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल स्पर्धाएं होती जाएगी हमारी दूसरी टीमें भी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top