Big breaking :-750 करोड़ ठगने वाला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड भागते वक्त उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-750 करोड़ ठगने वाला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड भागते वक्त उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचा

750 करोड़ ठगने वाला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड भागते वक्त उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचा

उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।

 

देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था

 

आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाईं और फर्जी लोन एप के जरिये ठगी की। उसके खिलाफ 2022 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शेल कंपनियों को गुरुग्राम का अंकुर ढींगरा व अभिषेक मिलकर चला रहे थे

 

इनमें कई कंपनियों के सह निदेशक चीन के नागरिक हैं। ठगी गई ज्यादातर रकम को चीन भेजा गया। पुलिस ने 2023 में अंकुर को गुरुग्राम से पकड़ा था, लेकिन अभिषेक फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top