Big breaking :-सांकरी से ओसला जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दो युवक अस्पताल में भर्ती - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सांकरी से ओसला जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दो युवक अस्पताल में भर्ती

सांकरी से ओसला जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दो युवक अस्पताल में भर्ती

यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा।

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया। तीनों घायालों में गंभीर घायल एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य सामान्य घायल हैं।

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल(32) पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक राकेश कुमार(29) निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल(24) निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top