Big breaking :-धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया

*धराली आपदा अपडेट*

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को दोपहर में मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लिए खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री की खेप भेजे जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

 

उधर चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी आज हेलीकोप्टर्स के माध्यम से खाद्यान्न और ईंधन की खेप के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिये बीआरओ के प्रयोग हेतु वायरक्रेट्स भी हर्षिल भेजी गई।

प्रशासन द्वारा आज धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top