Big breaking :-नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत

नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत

चमोली जिले के थाना ज्योतिर्मठ क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

नीती घाटी मे जेलम के पास एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झेलम और भापकुंड के बीच एक कार गहरी खाई में गिरकर नदी किनारे जा पहुंची है।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अंकुश चौहान उर्फ सागर चौहान (32), पुत्र कुशल सिंह चौहान, ग्राम डूगरा, पो.सल्लूड निवासी थे और वर्तमान में टिम्मरसैंण में जेई सिविल के पद पर कार्यरत थे। वे मंदिर निर्माण कार्य के सिलसिले में अपने साथी प्रदीप नेगी (33 ), पुत्र बच्चन सिंह, निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के साथ साइट पर गए थे।

दोनों कार से लौट रहे थे, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो झेलम और भापकुंड के बीच उनकी कार गहरी खाई में गिरी मिली और दोनों के शव भी घटनास्थल पर ही पाए गए। हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top