Big breaking :-दो करोड़ देकर मामला सुलटा ले, नहीं तो ऊपर जाकर मामला सुलटेगा’- फोन पर दी धमकी, मांगे दो करोड़ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दो करोड़ देकर मामला सुलटा ले, नहीं तो ऊपर जाकर मामला सुलटेगा’- फोन पर दी धमकी, मांगे दो करोड़

 

दो करोड़ देकर मामला सुलटा ले, नहीं तो ऊपर जाकर मामला सुलटेगा’- फोन पर दी धमकी, मांगे दो करोड़
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने उनकी जमीन पर कुछ महिलाओं को बैठा दिया है और धमकी दे रहा है कि यदि जमीन पर गए तो वह महिलाओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा। राहुल सेतिया ने बताया कि 26 जनवरी को वह साईं मंदिर के निकट थे तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कार से पीछा किया।

 

 

फोन कर जान से मारने की धमकी व दो करोड़ रुपये की मांग करने के आरोपित के विरुद्ध राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में राहुल सेतिया निवासी आइवीएम टावर, डालनवाला ने बताया कि उनकी हथनीवाला में कुछ जमीन है, जिसका एग्रीमेंट हो चुका है। गौरव कपूर नाम का व्यक्ति फोन कर लगातार धमकी दे रहा है व दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा है।

 

 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने उनकी जमीन पर कुछ महिलाओं को बैठा दिया है और धमकी दे रहा है कि यदि जमीन पर गए तो वह महिलाओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा। राहुल सेतिया ने बताया कि 26 जनवरी को वह साईं मंदिर के निकट थे तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कार से पीछा किया। कार सवारों ने धमकी दी कि एक दो दिन में मामला सुलटा लें नहीं तो ऊपर जाकर मामला सुलटेगा। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपित गौरव कपूर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top