Big breaking :-युवक से मोबाइल फोन झपटने में एक गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-युवक से मोबाइल फोन झपटने में एक गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी

 

युवक से मोबाइल फोन झपटने में एक गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी

हरिद्वार की रानीपुर कोतवली क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल फोन झपटकर फरार हुए तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया फोन बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

दोनों आरोपियों की तलाश में एक टीम को लगाया गया है।पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी की शाम ऋतिक चौहान पुत्र राकेश निवासी रामधाम कॉलोनी रावली महदूद सिडकुल से अपने वापस आ रहा था।

तक्षिला स्कूल रोड ग्राउंड के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उसके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर लिया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top