Big breaking :-टाइगर फॉल के नीचे जाने व तालाब में नहाने पर प्रतिबंध, पेड़ गिरने से हो गई थी पर्यटक की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टाइगर फॉल के नीचे जाने व तालाब में नहाने पर प्रतिबंध, पेड़ गिरने से हो गई थी पर्यटक की मौत

टाइगर फॉल के नीचे जाने व तालाब में नहाने पर प्रतिबंध, पेड़ गिरने से हो गई थी पर्यटक की मौत

टाइगर फॉल में सोमवार को अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ नीचे गिर गया था। इस दौरान झरने के नीचे नहा रही दिल्ली की शाहदरा निवासी पर्यटक की मौत हो गई थी।

टाइगर फाॅल विकास समिति ने झरने के नीचे जाने और तालाब में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वन विभाग, पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से जांच व अनुमति मिलने के बाद टाइगर फाॅल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ नीचे गिर गया था। इस दौरान झरने के नीचे नहा रही दिल्ली की शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद और चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। तीन लोगों को पेड़ की टहनियों के लगने से मामूली खरोंचे आई थी।

टाइगर फाॅल विकास समिति ने दोनों लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि झरने के ऊपर विभिन्न प्रजाति के हरे पेड़ मौजूद हैं।

पेड़ों की स्थिति की जांच के लिए वन विभाग, जिला पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। बताया कि जांच पूरी होने और अनुमति मिलने तक झरने के नीचे जाने और तालाब में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि केवल टाइगर फाॅल को देखने और फोटो आदि लेने के लिए पर्यटकों को अनुमति दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top