Big breaking :-जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला, इन पर भी किया हमला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला, इन पर भी किया हमला

जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला, तीन बाइक सवारों पर भी किया हमलारामनगर। उत्तराखंड के रामनगर के पास कॉर्बेट पार्क से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग के हाथीडगर क्षेत्र में घास काट रही एक महिला को बाघ ने मार डाला। जबकि घटना स्थल के पास से गुजर रहे तीन बाइक सवारों पर भी हमला कर दिया। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग की टीम को बाघ को भगाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। वहीं घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

हाथीडगर निवासी पूजा (28) पत्नी नवीन चंद्र (पूर्व सैनिक) गुरुवार को मवेशियों को घास लाने के लिए तराई पश्चिम की आमपोखरा रेंज के जंगल गई थी। वन विभाग के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे घनी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल भाग गया। वहीं महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

 

एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि महिला के हमले के बाद बाघ ने मालधन से नई बस्ती जा रहे पूछड़ी निवासी कमलेश पाठक व मयंक पर भी हमला बोला है। जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके अलावा हाथीगडर के रहने वाले हरीश चंद्र पर भी हमला किया है। यह भी बाइक से पीरूमदारा जा रहे थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top