Big breaking :-एएनएम सहित तीन महिलाएं कोविड पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एएनएम सहित तीन महिलाएं कोविड पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

एएनएम सहित तीन महिलाएं कोविड पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

पौड़ी गढ़वाल जिले में एक एएनएम सहित तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों का टेस्ट किया जो नेगेटिव आए। महिलाओं के आरटीपीसीआर सैंपल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजे गए हैं। विभाग ने जांच और सतर्कता बढ़ा दी है। तीनों महिलाएं आशा और एएनएम की निगरानी में हैं।

जनपद में कोविड ने दस्तक दे दी है। जिले में एक एएनएम सहित तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। तीनों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कालेज श्रीनगर भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावितों के संपर्क में आए स्वजन सहित अन्य सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट लिया है। राहत की बात है कि वह निगेटिव पाए गए हैं।
जनपद पौड़ी में तीन महिलाओं में कोविड की पुष्टि होने के बाद विभाग ने जांच और सतर्कता बढ़ा दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी पाटीसैंण डा. नितिका चौधरी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में एएनएम सहित तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एएनएम सतपुली की हैं, जबकि एक महिला मथाण व एक गजेरा की निवासी है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
तीनों संबंधित क्षेत्र की आशा और एएनएम की निगरानी में रहेंगी। साथ ही संपर्क में आने वाले समस्त स्वजन और ग्रामीणों का एंटीजन टेस्ट किया गया। वह सभी निगेटिव आए हैं। डा. चौधरी ने बताया कि तीनों महिलाओं का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कालेज श्रीनगर भेज दिए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top