Big breaking :-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: मूल्यगांव के पास बस और कार की जोरदार टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: मूल्यगांव के पास बस और कार की जोरदार टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: मूल्यगांव के पास बस और कार की जोरदार टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल

रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक कार मूल्यगांव के पास आपस में टकरा गईं।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में आज हादसा हो गया। मूल्यगांव के पास एक बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पाली भेजा गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक कार मूल्यगांव के पास आपस में टकरा गईं।

दुर्घटना में कार में सवार जनकपुरी, दिल्ली निवासी अजीत सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी उषा रानी (41 वर्ष) और उनकी बेटी कनक (16 वर्ष) घायल हो गए। घायलो को 108 से सीएचसी पाली भेजा गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top