Big breaking :-ढालवाला स्थित आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन बच्चियां, SDRF ने दो के शव किए बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ढालवाला स्थित आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन बच्चियां, SDRF ने दो के शव किए बरामद

*ढालवाला स्थित आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन बच्चियां, SDRF ने दो के शव किए बरामद*

आज दिनांक 30.05.2025 को सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास दो बच्चे डूब गए हैं, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास तीन बच्चियां नदी में नहाने के दौरान डूब गयी। एक लड़की को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सकुशल निकाल लिया गया था। टीम द्वारा अन्य दो लड़कियो की सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा दोनों लड़कियो के शव बरामद किए गए। शवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।

*सुरक्षित निकाली गई बच्ची:*
अंजली पुत्री श्री भगत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल

*मृत बच्चियां:*
1 नेहा पुत्री श्री लालबहादुर, उम्र 13 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल।

2 अंजली पुत्री श्री दीपक, उम्र 14 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top