Big breaking :-रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों

रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों

चंडीगढ़ के बाल आश्रम से तीन बच्चों को देहरादून लाया गया था। 13 जून की सुबह देखा तो तीनों बच्चे गुरुकुल में नहीं थे।

रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुलम से तीन बच्चे गत 13 जून को लापता हो गए। तीनों बच्चों को प्रवेश के लिए तीन जून को चंडीगढ़ के बाल आश्रम से लाया गया था। गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

रविंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि गत तीन जून को बाल आश्रम चंडीगढ़ से नीरज कोड़ा अपने साथ तीन बच्चों सूरज (13), विकास (13) और शिवम (10) को लेकर आए थे। तीनों बच्चे मोहाली की ऊधमसिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। कोड़ा ने कहा था कि ये तीनों अब तक किसी स्कूल में नहीं पढ़े हैं, लिहाजा इनकी शुरुआत से ही पढ़ाई होनी है। इस पर रविंद्र आर्य ने कोड़ा से कहा कि गुरुकुल की 11 जून से 22 जून तक गर्मियों की छुट्टी होंगी। ऐसे में सभी बच्चे अपने-अपने घर वापस जा रहे हैं। रविंद्र आर्य ने कोड़ा को भी छुट्टी के बाद ही बच्चों को लाने के लिए कहा। मगर नीरज कोड़ा नहीं माने और बच्चों को छोड़कर वापस चंडीगढ़ चले गए।

जब सभी छात्र घर वापस जाने लगे तो ये बच्चे भी घर जाने की जिद करने लगे। इस पर गुरुकुल के संरक्षक किरन कुमार आर्य ने नीरज कोड़ा से कहा कि ये तीनों बच्चे उनसे बात करना चाह रहे हैं।

मगर, नीरज कोड़ा ने बात करने से इंकार कर दिया। इसे बाद गुरुकुल प्रबंधन ने तीनों बच्चों को समझाया, जिस पर तीनों यहीं रुकने को तैयार हो गए। मगर, 13 जून की सुबह देखा तो तीनों बच्चे गुरुकुल में नहीं थे। प्रबंधन के लोगों ने बच्चों को आसपास के इलाकों में खोजा लेकिन वे कहीं नहीं मिले।

इसके बाद उनके परिवार में भी संपर्क साधने की कोशिश मगर वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि बच्चों की खोज के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस चंडीगढ़ के बाल आश्रम में भी जांच करेगी। इसके अलावा बच्चों के परिवार वालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top