Big breaking :-स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए, इस IPS और IAS को मिली जिम्मेदारी, - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए, इस IPS और IAS को मिली जिम्मेदारी,

*स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए*

 

*देहरादून, 24 जुलाई।* प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने विशवविद्यालय के पहले कुलपति और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वविद्यालय स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

Skip to PDF content
Skip to PDF content

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन से विश्वविद्यालय के तीन पदों कुलपति कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्ति कर दी गई है।

फिलहाल विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा कुलपति जबकि खेल निदेशक आशीष चौहान कुल सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है।

यह अस्थाई नियुक्तियां स्थाई पदाधिकारियों के नियुक्त होने तक या अधिकतम 1 साल तक के लिए की गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तमाम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह पदेन नियुक्तियां की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि तीनों पदाधिकारी शुरुआत में विश्वविद्यालय की गतिविधियों को संचालित करेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top