Big breaking :-पर्यटकों के लिए यहां दो गांव होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, वर्क फ्रॉम विलेज भी कर सकेंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पर्यटकों के लिए यहां दो गांव होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, वर्क फ्रॉम विलेज भी कर सकेंगे

पर्यटकों के लिए यहां दो गांव होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, वर्क फ्रॉम विलेज भी कर सकेंगे

सीएम धामी ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को देहरादून और हल्द्वानी के समीप पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो गावों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, सड़क और पानी की निकासी की उत्तम व्यवस्था के साथ विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दो ऐसे गांव चयनित करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इन गांवों में उन्हें ठहरने के साथ ही वर्क फ्रॉम विलेज करने का मौका भी मिलेगा।

सीएम धामी ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को देहरादून और हल्द्वानी के समीप पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो गावों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, सड़क और पानी की निकासी की उत्तम व्यवस्था के साथ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इन गांवों में होम स्टे की सुविधा भी मिलेगी।

पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने के साथ ही वर्क फ्रॉम विलेज कर सकेंगे। सीएम धामी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम को निर्देशा दिए हैं कि इन गांवों में बिजली कटौती किसी भी सूरत में न की जाए। उन्होंने उत्तराखंड की प्राचीन पांडुलियों, ताम्र पत्रों और ग्रंथों को सहेजने और इनको वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण के भी निर्देश दिए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top