Big breaking :-दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, यहाँ गंगा किनारे लिए फेरे - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, यहाँ गंगा किनारे लिए फेरे

 

उत्तराखंड: दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति रिवाज संग गंगा किनारे लिए सात फेरे विदेशी मेहमान भी अब भारतीय संस्कृति के मुरीद हो रहे हैं। यही कारण है कि सात समंदर पार विदेशी दूल्हा दुल्हनिया लेने उत्तराखंड पहुंच गया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए।

 

दरअसल, कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहीं चार्ली कनाडा में चिकित्सक हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया।

 

 

प्राची ने बताया कि वह हरिद्वार के शिवालिक नगर की रहने वाली हैं। कनाडा में उनकी मुलाकात चार्ली रास से हुई थी। लंबे समय तक मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। चार महीने पहले जब वे दोनों ऋषिकेश घूमने आए तो चार्ली ने तपोवन के गंगा तट पर शादी करने की इच्छा जताई थी।

 

 

फिर उन्होंने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक कर दिया था।चार्ली ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। कहा वह इस शादी से बहुत खुश हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top