Big breaking :-रंजिश को लेकर हथियारों से लेश बदमाशो ने घर में घुस कर पहले तो जम कर फायरिंग की जिसके बाद एक युवक की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रंजिश को लेकर हथियारों से लेश बदमाशो ने घर में घुस कर पहले तो जम कर फायरिंग की जिसके बाद एक युवक की मौत

 

पूर्व रंजिश को लेकर हथियारों से लेश बदमाशो ने घर में घुस कर पहले तो जम कर फायरिंग की जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक निर्वाचित प्रधान गफ्फार खान का भतीजा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के खोके भी बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम दरउ निवासी अकरम खा के घर में आज दोपहर हथियारों से लेश बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस बीच मौके पर अलीम भी पहुंच गया और विरोध करने लगा।

 

 

 

तभी बदमाशो ने अलीम पर फायर झोंक दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व रंजिश और चुनावी रंजिश को लेकर अलिफ की हत्या हुई है। कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम सभा की जनता ने गफ्फार खा को प्रधान बनाया तभी से विपक्ष के लोग गफ्फार खा को घेरने में जुटे हुए थे।

 

 

 

आज उनके भाई के घर में घुस कर बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उनके भतीजे को गोली मार कर हत्या कर दी।एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आज विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के लोगो द्वारा गोली मार कर युवक की हत्या कर दी है। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top