Big breaking :-कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल(IPS) के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही बड़े-बड़े खुलासा, वादी की मृतक माँ के खाते से उड़ाए क़रीब 8.92 लाख रुपये - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल(IPS) के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही बड़े-बड़े खुलासा, वादी की मृतक माँ के खाते से उड़ाए क़रीब 8.92 लाख रुपये

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल(IPS) के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही बड़े-बड़े खुलासा

⭕️ वादी की मृतक माँ के खाते से उड़ाए क़रीब 8.92 लाख रुपये

⭕️ विवेचना के दौरान तत्कालीन बैंक कर्मी का नाम आया प्रकाश में

⭕️ आरोपियों द्वारा षड्यंत्र रचकर कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर बनाया गया था वादी की माँ का ATM

⭕️ अलग अलग समय व माध्यम से निकाले गये 8,92,427 रुपये

⭕️ पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया, अन्य एक की तलाश जारी

थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार में वादी सुनील कुमार निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मृत माता सगुनी देवी के बैंक खाते से ₹8,92,427 की धोखाधड़ी की गई है।

प्रकरण में थाना झबरेड़ा पर दिनांक 08/02/2024 को मु0अ0सं0 61/2024 पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले का त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

जांच में बैंक दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक इकबालपुर में कार्यरत बैंककर्मी जतिन कुमार का नाम सामने आया। पूछताछ में जतिन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों यशपाल व फिरोज के साथ मिलकर मृत महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एटीएम बनवाया और खाते से नकद व UPI के माध्यम से कुल ₹8,92,427 की धनराशि निकाली।

जतिन की निशानदेही पर यशपाल को सहारनपुर से हिरासत में लिया गया। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है तथा तीसरे आरोपी फिरोज की तलाश की जा रही है।

अभियुक्तगण –
1. जतिन कुमार पुत्र इन्द्रपाल, निवासी नवीन नगर, सहारनपुर (वर्तमान: हरीपुर कलां, देहरादून)
2. यशपाल पुत्र रमेश, निवासी पंजाबी कॉलोनी, सहारनपुर, उम्र: लगभग 42 वर्ष

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top