Big breaking :-दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर नहीं जाएगा जत्था,15 साल में पहली बार की गई रद्द - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर नहीं जाएगा जत्था,15 साल में पहली बार की गई रद्द

दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर नहीं जाएगा जत्था,15 साल में पहली बार की गई रद्द

पहलगाम हमले के बाद दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर जत्था नहीं जाएगा। 15 साल में पहली बार यात्रा रद्द की गई है। इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं।

महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर इस बार दून से जत्था नहीं जाएगा। कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले करीब 15 साल से दून से हर साल जत्था पाकिस्तान जाता था।

दरअसल, महाराजा रंजीत सिंह की बरसी समागम पर दून से हर साल पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जाता है। श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब आदि के दर्शन करते हैं।

 

इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे, लेकिन हमला होते ही बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी। जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रद्द की गई है। यात्रा के लिए अभी तक आयोजकों के पास 50 पासपोर्ट आए थे, जिन्हें वापस कर दिया गया है।

साल में कई बार यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से साल में कई बार श्रद्धालुओं जाते हैं। हाल ही में 19 जून को देहरादून से 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे। इसके अलावा बैसाखी पर भी श्रद्धालु पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top