Big breaking :-बरसात में नदी-नालों में जमा कचरा, निगम ने चलाया सफाई अभियान। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बरसात में नदी-नालों में जमा कचरा, निगम ने चलाया सफाई अभियान।

 

*बरसात में नदी-नालों में जमा कचरा, निगम ने चलाया सफाई अभियान।

नगर निगम देहरादून ने बरसात के कारण छोटे बड़े नालों में जमा कचरे की सफाई करने में जुट गया है। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि निगम ने बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन एवं छोटे नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों लगाए गए है। जो नालियों में जमा कचरे की सफाई में जुटे है।

 

सफाई के दौरान निकले कचरे को एकत्रित करके डंपिंग ग्राउंड ले जाया जा रहा है। ताकि नदी नालों में जलभराव की समस्या न हो। बारिश के कारण कूडा कचरा बहकर निगम के छोटे-बड़े नालों में जगह जगह जमा हो गया है।

 

नगर निगम के कर्मचारी अब नालों में फंसे कचरे की सफाई में लगे है। निगम के कार्मिकों ने पटेल नगर, पथरी बाग आदि क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले में फंसा टनों कचरा निकालकर डंपिंग जोन में डिस्पोज किया गया। नगर निगम का सफाई अभियान जारी है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top