Big breaking :-रील बनाने की सनक ने ली महिला की जान वीडियो हो रहा वायरल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रील बनाने की सनक ने ली महिला की जान वीडियो हो रहा वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं. ऐसी ही एक दुखद घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से सामने आई है,

 

जहां एक युवती रील बनाते-बनाते गंगा नदी की तेज धारा में बह गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट का है. यहां नेपाल मूल की एक महिला वहां गंगा किनारे वीडियो बना रही थी.
चश्मदीदों ने बताया कि वो तेज बहाव वाली नदी के बेहद नजदीक खतरनाक जगह पर खड़ी थी. जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, उसका संतुलन बिगड़ा और वो सीधे नदी में जा गिरी.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top