Big breaking :-उधमसिंह नगर- रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत भोगपुर डाम में डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उधमसिंह नगर- रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत भोगपुर डाम में डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद।

*उधमसिंह नगर- रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत भोगपुर डाम में डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद।*

दिनांक 28 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रपुर से SDRF टीम को सूचना मिली कि भोगपुरडाम में एक युवक *बूटा सिंह पुत्र श्री टिक्का सिंह,उम्र 25 वर्ष,निवासी भोगपुरडाम तीरथ सुंदरनगर पतरामपुर थाना जसपुर* डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट रुद्रपुर से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर भोगपुरडाम व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। SDRF टीम द्वारा आज दिनांक 29 जनवरी को पुनः उक्त डूबे युवक की सर्चिंग की गई।सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा भोगपुरडाम से उक्त युवक का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top