Big breaking :-27 फरवरी से 16 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल, कार्यक्रम जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-27 फरवरी से 16 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल, कार्यक्रम जारी

27 फरवरी से 16 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं
16 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल

रामनगर: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून के सभागार में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2024 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्,

 

 

रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 16 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 के मध्य सम्पादित की जायेगी। बैठक में परिषद् के सभापति श्रीमती सीमा जौनसारी, सचिव डॉ० नीता तिवारी, अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) श्री महावीर सिंह विष्ट एवं परीक्षा समिति क सदस्य उपस्थित रहे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top