Big breaking :-चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, मगर हरिद्वार में एक ट्रक ड्राइवर ने ऐसा हंगामा कर दिया कि राहगीरों तक के होश उड़ गए। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, मगर हरिद्वार में एक ट्रक ड्राइवर ने ऐसा हंगामा कर दिया कि राहगीरों तक के होश उड़ गए।

 

सड़क पर ड्रामा, ट्रक ड्राइवर ने उड़ाई नियमों की धज्जियाँ।

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, मगर हरिद्वार में एक ट्रक ड्राइवर ने ऐसा हंगामा कर दिया कि राहगीरों तक के होश उड़ गए।

बहादराबाद बाइपास पर चेकिंग के दौरान जब परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक रोका, तो चालक ने कानून की नहीं, बिजली के तारों की पकड़ ली।

 

जी हां, ट्रक को हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर ड्राइवर खुद ट्रक की छत पर चढ़ गया और बिजली के तार छूने की कोशिश करने लगा।

चश्मदीदों ने बताया कि ये सब उसने जानबूझ कर किया ताकि कार्रवाई से बच सके।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेवजह जानलेवा ड्रामा कर रहा था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top