Big breaking :-हथियार तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हथियार तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई

हथियार तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई

 

– उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ऑटोमैटिक पिस्टल और एक मैगजीन के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र का रहने वाला रजत सिंह है, जो पूर्व में भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

 

एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश में पता चला कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के ज़रिए मध्यप्रदेश से हथियार मंगवा रहा था।
एसटीएफ के मुताबिक पंचायत चुनावों के दौरान हथियारों की संभावित सप्लाई को देखते हुए पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इसी नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी रजत सिंह के पास से .32 बोर की दो पिस्टल, .30 बोर की तीन पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की गई हैं। एसटीएफ की टीमें अभी भी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top