Big breaking :-थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

थराली में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया। दादी और पोते की जान चली गई। और तीन लोग झुलस गए हैं।

चमोली जिले के तहसील थराली स्थित गांव पातला (ताल) में एक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

थराली की तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार घर के अंदर पांच लोग सोए हुए थे। शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की मौके पर मौजूद है। घटना का जायजा लिया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top