Big breaking :-डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी

 

डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी

अंतिम व्यक्ति को रिलिफ पंहुचाने तक तहसीलदार समेत वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में ही करेंगे कैम्प।

कैंप में क्षति आंकलन से लेकर मुआवजा वितरण सहित राशन कार्ड में जोड़े जा रहे हैं छुटे हुए नाम;

देहरादून :- जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली किमाडी, कंडरियाणा में जिलाधिकारी सविन बसंल अधिकारियों को मौके पर ही कैम्प कर जनमानस की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप आज भीतरली कंडरियाणा में तहसीलदार, बीडीओ सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी कार्मिक कैम्प कर रहे। वहीं क्षेत्र में क्षति का आंकलन कर मुआवजा वितरण कार्यवाही युद्वस्तर पर की जारी है। भीतरली कंडरियाणा में कृषि व भूमि क्षति के प्रभावितों को मुआवजा राशि चैक वितरित किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग द्वारा शिविर में अपने अधिकारी कार्मिंकों के माध्यम से क्षेत्र राशन कार्ड में नाम चढने से छूट गए पारिवारिक सदस्यों के नाम राशन कार्ड में अंकित किया जा रहे है। जिालधिकारी ने के स्पष्ट निर्देश हैं कि क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति को रिलिफ दिए जाने तक अधिकारी क्षेत्र में ही जमे रहेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top