Big breaking :-यहाँ CID देखकर पति ने पत्नी की थी हत्या - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-यहाँ CID देखकर पति ने पत्नी की थी हत्या

– सीआईडी देखकर पति ने पत्नी की थी हत्या

रुड़की के मंगलौर कोतवाली इलाके में पति ने रुपए के लालच के चलते सीआईडी सीरियल की तर्ज पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव गंग नहर में फेंक दिया था। और पति ने हीं सडक दुर्घटना का बहाना बनाकर थाने में सूचना दी।

दरअसल पूरा मामला रुड़की कोतवाली इलाके का मामला है। जहां एक लालची पति ने 44 लाख रूपए लोन के माफ कराने को लेकर पत्नी को धक्का देकर नहर गिराकर दिया था।
जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। मृतक महिला के पिता ने उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी जिसमें बड़ा खुलासा हुआ।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतका के नाम पर 44 लाख रुपये का लोन था साथ ही पति का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। पति को पता चला कि पत्नी के मरने के बाद लोन माफ ही जायेगा। सीआईडी सीरियल की तर्ज पर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top