Big breaking :-हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम के पास डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम के पास डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

*जनपद हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम के पास डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

दिनांक 11 अप्रैल 2025 को DDMA द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया की प्रेम नगर आश्रम के पास गंगा नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धस्माना के नेतृत्व में आवश्यक डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसकी सर्चिंग लगातार जारी थी।

आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को पुनः एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को गंगा नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम:–* रोनिक शर्मा उम्र 17 वर्ष निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top