Big breaking :-जनपद उत्तरकाशी, मोरी क्षेत्रांतर्गत रेवाड़ी में एक महिला का शव SDRF ने किया बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जनपद उत्तरकाशी, मोरी क्षेत्रांतर्गत रेवाड़ी में एक महिला का शव SDRF ने किया बरामद

*जनपद उत्तरकाशी, मोरी क्षेत्रांतर्गत रेवाड़ी में एक महिला का शव SDRF ने किया बरामद*

कल दिनांक 12 अगस्त 2025 को थाना मोरी से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेवाड़ी क्षेत्र में एक महिला के नदी में बहने की घटना हुई है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक श्री दीपक कुनियाल के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम जखोल से लगभग 05 किलोमीटर आगे बेंजरो पुल के पास पहुँची, जहाँ से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को बेंजरो पुल से लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल तक पहुँची।

आज दिनाँक 13 अगस्त को रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन खोज-बचाव अभियान चलाकर उक्त महिला का शव बरामद किया। शव को स्टेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाकर जिला पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top