Big breaking :-चमोली, “भूस्खलन से मलारी रोड बाधित होने पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 90 लोगों को सकुशल कराया आर-पार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली, “भूस्खलन से मलारी रोड बाधित होने पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 90 लोगों को सकुशल कराया आर-पार

*जनपद चमोली, “भूस्खलन से मलारी रोड बाधित होने पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 90 लोगों को सकुशल कराया आर-पार”*

आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को कोतवाली जोशीमठ से प्राप्त सूचना के अनुसार मलारी रोड स्थित सुरइथोटा क्षेत्र में भूस्खलन (स्लाइडिंग) की घटना घटित हुई, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया तथा कुछ लोग बीच रास्ते में फँस गए।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम जोशीमठ के आदेशानुसार सब-इंस्पेक्टर श्री कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में SDRF की टीम त्वरित रूप से घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित एवं साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 90 व्यक्तियों को सुरक्षित आर-पार कराया गया। साथ ही मार्ग में फँसी हुई दो बुजुर्ग महिलाओं को पिग्गी बैग विधि का प्रयोग कर सकुशल पार कराया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top