Big breaking :-धराली आपदा : पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए आरटीओ ने लगाए वाहन, दून हवाई अड्डे पर सार्वजनिक वाहन किए तैनात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धराली आपदा : पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए आरटीओ ने लगाए वाहन, दून हवाई अड्डे पर सार्वजनिक वाहन किए तैनात

धराली आपदा : पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए आरटीओ ने लगाए वाहन, दून हवाई अड्डे पर सार्वजनिक वाहन किए तैनात

धराली आपदा पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए आरटीओ ने वाहन लगाए हैं। देहरादून हवाई अड्डे पर सार्वजनिक वाहन तैनात किए हैं।

धराली आपदा के पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का इंतजाम किया गया है। विभाग की ओर से देहरादून हवाई अड्डे और मातली पर परिवहन निगम की बसों के साथ सार्वजनिक वाहनों को लगाया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर मातली, देहरादून हवाई अड्डे पर लाए जा रहे पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए बस व सार्वजनिक वाहनों को लगाया गया है

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर मातली, देहरादून हवाई अड्डे पर लाए जा रहे पीड़ितों को घर पहुंचाने के लिए बस व सार्वजनिक वाहनों को लगाया गया है।

 

इसके साथ ही विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पीड़ितों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हर बस व सार्वजनिक वाहन में कर्मचारियों को भी भेजा जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top