Big breaking :-सीएम धामी की सक्रियता और केंद्र के सहयोग से युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी, हेलीकॉप्टरों से हो रहा बचाव कार्य - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी की सक्रियता और केंद्र के सहयोग से युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी, हेलीकॉप्टरों से हो रहा बचाव कार्य

उत्तरकाशी आपदा:

आज प्रातः काल से ही हेली रेस्क्यू शुरू किया जा चुका है। यात्रा मार्ग बाधित होने के कारण फंसे हुए लोगों को मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी सुरक्षित लाया जा रहा है।

सीएम धामी की सक्रियता और केंद्र के सहयोग से युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी, हेलीकॉप्टरों से हो रहा बचाव कार्य

उत्तरकाशी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से राहत एवं बचाव कार्य अब युद्ध गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लगातार निगरानी और निर्देशों के चलते पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मातली से हर्षिल के बीच शटल सेवा शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के कुल 08 हेलीकॉप्टर इस रेस्क्यू अभियान में लगातार उड़ान भर रहे हैं। इन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से अब तक 9 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। रेस्क्यू किए गए सभी लोग तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं, जो आपदा के समय विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए थे।

सीएम धामी स्वयं राहत कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और मौके पर तैनात अधिकारियों से सीधे संवाद कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भी इस अभियान में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार और बिजली बहाली के प्रयास भी तेज़ी से किए जा रहे हैं, साथ ही पेयजल और खाद्यान्न आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में सरकार की तत्परता और व्यवस्थाओं की तेजी से जनमानस में राहत की भावना देखी जा रही है

*हर्षिल, धराली अपडेट*

हर्षिल, धराली में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस महानिरीक्षक(SDRF) श्री अरुण मोहन जोशी, जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल सहित पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
धराली, भटवाडी व गंगनानी आदि स्थानों पर गंगोत्री हाईवे बाधित होने के कारण गंगोत्री की ओर फंसे श्रद्धालु/लोगों को हेली सेवा के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुँचाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top