Big breaking :-पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मैदानों में राहत, 23 सितंबर तक रहेंगे ऐसे हालात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मैदानों में राहत, 23 सितंबर तक रहेंगे ऐसे हालात

पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मैदानों में राहत, 23 सितंबर तक रहेंगे ऐसे हालात

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लोग बारिश से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी कुछ दिन और यह सिलसिला बरकरार रहेगा।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में राहत रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून में तेज दौर की अधिक बारिश हो रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top