Big breaking :-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने की सचिव शैलेश बगोली से मुलाक़ात, कहा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह उत्तराखंड के कर्मियों को DA का मिले तोहफा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने की सचिव शैलेश बगोली से मुलाक़ात, कहा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह उत्तराखंड के कर्मियों को DA का मिले तोहफा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने बताया गया, कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे द्वारा आज दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सचिव (माननीय मुख्यमंत्री)  शैलेश बगौली जी से मुलाकात की गई, और दोनों ही मांगों का पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण करने की मांग की गई ।

 

 

आर पी जोशी ने बताया कि परिषद द्वारा पहली मांग यह रखी गई, कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कार्मिकों की भांति चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व 4% महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी का लाभ दिया जाए, विदित है कि केंद्र सरकार द्वारा विगत दिनों ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है ।

 

 

राज्य के कर्मचारी भी होली और चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व इसे लेकर आशान्वित हैं । इस पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली जी द्वारा वित्त विभाग के माध्यम से यथाशीघ्र कार्यवाही हेतु परिषद को आश्वस्त किया है ।
श्री पांडे द्वारा दूसरी मांग यह रखी गई कि विगत कुछ समय पूर्व हुई कैबिनेट बैठक में पंचायती राज कर्मचारियों के हड़ताल अवधि के वेतन को आहरित करने का प्रस्ताव पास हुआ था किंतु आतिथि तक इसका शासनादेश जारी न होने से उक्त विभाग के कार्मिक निराश हैं,

 

 

अतः यथाशीघ्र उक्त का शासनादेश जारी करने की मांग पर सचिव मुख्यमंत्री द्वारा सचिव (पंचायती राज) श्री चंद्रेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे द्वारा भी स्वयं सचिव, पंचायती राज से मुलाकात की गई एवं वस्तुस्थिति का संज्ञान लिया गया । सचिव पंचायती राज द्वारा यथाशीघ्र शासनादेश जारी किए जाने का आश्वासन परिषद को दिया गया है ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top